ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news unidentified woman dies after being hit by train police busy in identification

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पूर्व दिशा में रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

sonbhadra

5:22 PM, Oct 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस.
logo

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस और जुटे ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना आईटीआई कॉलेज के पूर्व दिशा में हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया कि अप लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके हाथ में एक झोला मिला, जिसमें बादाम, तिल और खैनी जैसी सामग्री रखी थी। पुलिस इन तथ्यों सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है और पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.