ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news unique demonstration by sp workers in protest against inflation performed aarti of garlic onion and mustard oil

Sonbhadra News: महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, लहसुन-प्याज और सरसों तेल की आरती उतारी.

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लहसुन, प्याज और सरसों के तेल की प्रतीकात्मक पूजा कर दीपक और अगरबत्ती जलाकर आरती उतारी गई। जिला सचिव प्रमोद यादव समेत नेताओं ने महंगाई पर नियंत्रण, बेरोजगारों को रोजगार और आम जनता को राहत देने की मांग की।

sonbhadra

5:27 PM, Nov 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, लहसुन-प्याज और सरसों तेल की आरती उतारी.
logo

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, लहसुन-प्याज और सरसों तेल की आरती उतारकर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लहसुन, प्याज और सरसों के तेल की प्रतीकात्मक पूजा-अर्चना की। दीपक और अगरबत्ती जलाकर आरती उतारी और बढ़ती महंगाई के प्रति अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लहसुन, प्याज, सरसों का तेल और अन्य खाद्य पदार्थों को आम जनता की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का प्रतीक बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी के लिए परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरसों का तेल, लहसुन, प्याज, चीनी सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि बेरोजगारी भी चरम पर है। ऐसे में आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। वहीं, सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी और अशोक भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का नारा देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और गरीब, मजदूर, किसान तथा मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गोपाल गुप्ता और प्रकाश केवट ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और आम जनता को राहत देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का अंत अब नजदीक है। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश भारती, राजेश मौर्य, सरोज पटेल, बचाऊ बियार, सुभाष यादव, जुनैद अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, श्याम देव यादव और रोहित प्रजापति सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.