मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news unique initiative of sonbhadra police to stop wrong side driving made people aware by making selfie station

Sonbhadra News: रॉन्ग साइड ड्राइविंग रोकने को सोनभद्र पुलिस की अनोखी पहल, सेल्फी स्टेशन बनाकर लोगों को किया जागरूक.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर बनाए गए सेल्फी स्टेशन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सही दिशा में वाहन चलाने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल और पानी देकर सम्मानित भी किया

sonbhadra

7:47 PM, May 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: रॉन्ग साइड ड्राइविंग रोकने को सोनभद्र पुलिस की अनोखी पहल, सेल्फी स्टेशन बनाकर लोगों को किया जागरूक.
logo

एसपी अभिषेक वर्मा ने स्वयं लोगों को किया जागरूक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विशेष “सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ” स्थापित कर लोगों को रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खतरों तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना था। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक स्लोगन और संदेशों से युक्त सेल्फी पॉइंट बनाए गए, जहां लोगों ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया। सेल्फी स्टेशन पर “Wrong Side Driving Champion”, “गलत साइड = हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट”, “भइया, सड़क शॉर्टकट नहीं होती”, “गलत दिशा में गाड़ी, सही दिशा में शर्मिंदगी”, “मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं” तथा “जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा” जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए। इन संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सही दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है और इससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इसलिए थोड़ी सी जल्दबाजी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और पानी देकर सम्मानित भी किया गया। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों को रोककर उनका विवरण दर्ज किया जा रहा है तथा उन्हें समझाया जा रहा है कि इस प्रकार वाहन चलाने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने बताया कि जनपद में होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के पीछे रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना प्रमुख कारण हैं। इन सभी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.