ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news unruly pickup hit bike riders four serious district hospital referred

Sonbhadra News: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार गंभीर जिला अस्पताल रेफर.

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर खैराही गांव के समीप एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों और ऑटो से उतर रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल जिला अस्पताल रेफर।

sonbhadra

11:24 PM, Sep 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
logo

घायलों का प्राथमिक इलाज करके बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

थाना क्षेत्र म्योरपुर के खैराही गांव के समीप बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर शनिवार की रात करीब 8:00 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने आटो से उतर रही महिला और बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में राम प्रसाद (50) पुत्र खतुरी, हीरा सिंह (35) पुत्र अर्जुन, खतवारू(60) पुत्र सुखई निवासीगण रासपहरी और शाहिदा खातून (30) पत्नी शमसुद्दीन निवासी खैराही गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को 102 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि बाइक सवार रासपहरी गांव से रिश्तेदारी में झारो गांव जा रहे थे तभी रेणुकूट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने आटो से उतर रही महिला को धक्का मारते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.