Sonbhadra News: यूपी पुलिस का सिपाही गांजा तस्करी में गिरफ्तार, 60 किलो गांजा, 5.25 लाख नकद के साथ 5 तस्कर भी धरे गए.
अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो लग्जरी स्कॉर्पियो वाहनों से 60 किलोग्राम गांजा, 5 लाख 25 हजार रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।
sonbhadra
7:26 PM, Jan 28, 2026
Share:


पुलिस की जांच में पाया गया, यह गांजा ओडिशा से लाकर यूपी में सप्लाई करने की तैयारी थी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो लग्जरी स्कॉर्पियो वाहनों से 60 किलोग्राम गांजा, 5 लाख 25 हजार रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है। यह कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन मोड़ तिराहा के पास की गई। पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों वाहनों में विशेष रूप से छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुल्तानपुर जिले के तीन और अमेठी जिले के दो निवासियों के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में सिपाही सुनील यादव भी शामिल है, जिसे वर्ष 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट के आदेश पर वह वर्तमान में यूपी पुलिस में फिर से तैनात था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की तैयारी थी। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
