Sonbhadra News: चैनपुर लैम्पस पर यूरिया खाद को लेकर हंगामा, किसानों में हुई धक्का-मुक्की.
बभनी के चैनपुर लैम्पस पर यूरिया खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच वितरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने सचिव पर लापरवाही और चहेते लोगों को खाद उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की की। किसानों का कहना है कि लैम्पस से जुड़े नौ गांवों के किसानों को समान रूप से खाद नहीं मिल पा रही है और स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
sonbhadra
7:53 PM, Aug 12, 2026
Share:


चैनपुर लैम्पस पर यूरिया खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भारी भीड़, अव्यवस्था के बीच वितरण को लेकर हुआ हंगामा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक क्षेत्र के चैनपुर लैंपस पर यूरिया खाद लेने आए किसानों के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई। किसानों ने सचिव की लापारवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि अपने चहेतों को खाद दिया जाता है। तीन बार यूरिया वितरण हुई और बंद हुई। मौके पर पर किसानों के बीच अफरा तफरी मच गई मारपीट पर उतारू हो गए। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि स्थानीय गांव अर्थात चैनपुर के लोगों को ही खाद देकर बंद कर दिया जाता है। जानकारी के अनुसार चैनपुर लैंपस पर नौ गांव समायोजित हैं चैनपुर, धनवार, मच बंधवा, रंदह, बैना मुनगाडीह, कोंगा, धनखोर, चौना लेकिन जब भी खाद की खेप लैंपस पर पहुंची तो चैनपुर गांव के कुछ दलाल अपने लोगों को पैसा देकर भेज दिया जाता है, जिससे अन्य गांव के किसानों को खाद की समस्या होती है और खाद नहीं मिल पाती है। किसानों का कहना है कि यदि पुलिस की मौजूदगी रहती तो किसानों को खाद मिल जाती, लेकिन भारी हंगामे मारपीट होने के बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन लगाते ही सचिव घर भीड़ से निकल भागे। इस संबंध में सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि थाना में बीते दिन प्रार्थना पत्र फोर्स के लिए दिए थे, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। क्षेत्र के किसानों में रमेश कुमार, राम अधार, रामकरन, संतोष कुमार, अनिल कुमार, शिवचंद व अन्य किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाई की मांग की हैं।
