मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news urea dap allotted to cooperative societies of sonbhadra strict action will be taken against black marketing

Sonbhadra News: सोनभद्र की सहकारी समितियों को यूरिया-डीएपी आवंटित, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई.

खरीफ अभियान-2026 के तहत सोनभद्र की 70 सहकारी समितियों को 1017 मीट्रिक टन यूरिया तथा 73 समितियों एवं इफको के 12 केंद्रों को 1155 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक खरीदने की अपील की है और कालाबाजारी व ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

sonbhadra

8:04 PM, Jul 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र की सहकारी समितियों को यूरिया-डीएपी आवंटित, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई.
logo

उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में खरीफ अभियान-2026 के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर सहकारी समितियों एवं इफको केंद्रों को यूरिया और डीएपी उर्वरक आवंटित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद की 70 सहकारी समितियों को कुल 1017 मीट्रिक टन यूरिया तथा 73 सहकारी समितियों एवं इफको के 12 केंद्रों को 1155 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया गया है। स्वीकृत आवंटन के अनुरूप पीसीएफ द्वारा संबंधित समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों तक उर्वरक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति या उर्वरक बिक्री केंद्र से संपर्क कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें और केवल निर्धारित एवं उचित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को पर्याप्त मात्रा में समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी शिकायत की सूचना सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल दें, ताकि त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.