मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news urjachal residents angry over dilapidated road if action is not taken in 21 days then mass movement

Sonbhadra News: जर्जर सड़क को लेकर ऊर्जांचलवासियों का फूटा गुस्सा, 21 दिन में कार्रवाई नहीं तो जनआंदोलन.

दुद्धीचुआ खदान मोड़ से शक्तिनगर-अनपरा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में क्षेत्रवासियों ने थाना अध्यक्ष शक्तिनगर के माध्यम से जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, अधूरी पुलिया और भारी वाहनों के दबाव से आवागमन खतरे से भरा हो गया है।

sonbhadra

5:53 PM, Jun 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: जर्जर सड़क को लेकर ऊर्जांचलवासियों का फूटा गुस्सा, 21 दिन में कार्रवाई नहीं तो जनआंदोलन.
logo

शक्तिनगर-अनपरा मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में क्षेत्रवासियों द्वारा थाना अध्यक्ष शक्तिनगर के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

ऊर्जांचल क्षेत्र में दुद्धीचुआ खदान मोड़ से शक्तिनगर-अनपरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जनता ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सड़क की बदहाली को जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बताया गया है। यह ज्ञापन थाना अध्यक्ष शक्तिनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि दुद्धीचुआ मोड़, शक्तिनगर थाना मोड़, पीडब्ल्यूडी तिराहा, खड़िया बाजार, बोदरा बाबा क्षेत्र और खड़िया पेट्रोल पंप के आसपास की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्य अधूरा होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, इसी मार्ग से प्रतिदिन कोयला और राखड़ परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मानसून के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और भी बढ़ जाएगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से कई मांगें की गई हैं। इनमें सड़क का स्थायी निर्माण, अधूरी पुलिया का शीघ्र निर्माण, नियमित जल छिड़काव, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नाइट रिफ्लेक्टर लगाना, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित करना और डिवाइडर के बीच पौधारोपण कराना शामिल है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए क्षेत्रवासी रंजीत राय और राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की बड़ी-बड़ी योजनाओं के बीच मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 21 दिनों के भीतर समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ऊर्जांचलवासी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन और जनता कर्फ्यू शुरू करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा और जनहित के मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर शशि राज शर्मा, पंकज चौबे, रंजीत सिंह, राजीव शर्मा, रितेश शर्मा, बृजेश कुमार, बीडीसी प्रभात कुमार, करण कुमार, भोला, संतोष सोनी, हिमांशु, रोहित सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.