ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uttar pradesh developed uttar pradesh 2047 district seminar was organized discussion on tourism development including local products

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन, स्थानीय उत्पादों सहित पर्यटन विकास पर हुई चर्चा.

सोनभद्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने कहा प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश सरकार 12 सेक्टरों में काम कर रही है। इनमें रोजगार, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाएं और आईटी सेक्टर शामिल हैं।

sonbhadra

6:26 PM, Sep 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन, स्थानीय उत्पादों सहित पर्यटन विकास पर हुई चर्चा.
logo

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य- आर.के. चतुर्वेदी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन विकास खंड परिसर में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सेकड़ों समूह की महिला शामिल हुई। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

Img

मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने कहा कि गृहणियां सीमित संसाधनों में भी बेहतर प्रबंधन करती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड काल में गृहिणियों की बचत परिवारों के लिए संबल बनी। कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। सोनभद्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

Img

चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश सरकार 12 सेक्टरों में काम कर रही है। इनमें रोजगार, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाएं और आईटी सेक्टर शामिल हैं। सोनभद्र में प्राकृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर रोजगार के नए अवसर बनाए जा सकते हैं।

Img

साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी सोनभद्र को सवालम्बी बनाया जाएगा। बीमारी में काम आने वाली जड़ी बूटीयों की खेती और पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही चिरोंजी की भी व्यपाक पैमाने पर खेती के लिए सरकार पहल कर रही है। पर्यटन की दृष्टिकोण से समृद्ध सोनभद्र को पर्यटन का हब बनाया जाएगा और अन्य जिलों को पर्यटन स्थल से जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Img

कोई भी सिर्फ सोनभद्र घूमने नहीं आएगा जब भी आएगा तो आसपास के पर्यटन क्षेत्र में घूमना चाहेगा। धीरे-धीरे ही सही, सोनभद्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के सपने में इसकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

Img

चतुर्वेदी ने बताया कि 2004-05 की तुलना में आज सड़क और कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और समूह की प्रतिनिधियां शामिल हुईं।

Img

इस दौरान महिलाओं ने बच्चों के लिए पढ़ाई सम्बंधित स्कूल की समस्या क्षेत्र में सफाई की समस्या और समूह की महिलाओ के लिए गांव स्तरीय बैठक के लिए बैठने और मीटिंग की समुचित व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया।

Img

महिलाओ ने कहां की उनको बैठने के लिए ऐसी जगह दी जाए जहां पर छाया हो। शौचालय और स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.