Sonbhadra News: फंदे से झूलकर वक्ती ने की आत्महत्या, परिजनों में घटना से मचा कोहराम.
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा क्षेत्र में एक परिवार पर उस समय दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा जब परिवार के एक सदस्य ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी दिखी।
sonbhadra
6:19 PM, Aug 15, 2025
Share:


आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हक्के-बक्के रहे परिजन शव देख सहम गए किसी तरह परिजनों ने अपने आप को संभाला और घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचवाई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कों जब सभी लोग खाना खा कर सोने चले गए और शुक्रवार कों सुबह लगभग पांच बजे उठे।
विज्ञापन
जब कमरे में नज़र पड़ी और जा कर देखा तो हक्का बक्का रह गए। परिजनों ने बताया कि राजबली गोड़ पुत्र भोला गोड़ निवासी गुरमुरा का शव एक साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला, जिसकी सूचना चोपन थाना पुलिस कों दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव कों कब्जे में लेते हुए अग्रीम करवाई में जुट गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गईं, हर कोई शोक में डूबे परिवार को ढाढ़स बांधता दिखा।



