मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vehicle loaded with school children overturned in the pond a major disaster was averted due to the wisdom of the villagers

Sonbhadra News: स्कूली बच्चों से भरी वाहन तालाब में पलटी, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी.

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी। सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के एक निजि स्कूल से पढ़कर वापस जाते समय अनियंत्रित महेन्द्रा सुप्रो वाहन मैरहवा बंधा में पलट गई। वाहन में एक दर्जन बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के चपकी में संचालित निजि स्कूल से घर जाते समय बरवाटोला गांव के मैरहवा बंधा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

sonbhadra

6:32 PM, Aug 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्कूली बच्चों से भरी वाहन तालाब में पलटी, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी.
logo

स्कूली वाहन हादसे के बाद सीएचसी बभनी में घायल बच्चों का हाल लेते पुलिस अधिकारी, तालाब में पलटा वाहन भी नजर आया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के एक निजि स्कूल से पढ़कर वापस जाते समय अनियंत्रित महेन्द्रा सुप्रो वाहन मैरहवा बंधा में पलट गई। वाहन में एक दर्जन बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के चपकी में संचालित निजि स्कूल से घर जाते समय बरवाटोला गांव के मैरहवा बंधा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तीन बार पलटते हुए बंधा में समा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। धीरे धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई और सब ने घटना की संवेदनशीलता को समझते हुए बच्चों को बाहर निकाल दिया। कुछ बच्चों को घायल अवस्था में चिकित्सकों ने घर पहुंचा दिया। वहीं चार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है जिसमे कक्षा 3 का 9 वर्षीय आरुष कुमार पुत्र दीपक ,कक्षा-1 का छात्र पियुष कुमार ( 6) पुत्र दीपक कुमार कक्षा 3 की प्रिया पुत्री हुबलाल ( 9) मैहरवा, कक्षा 5 प्रियतम ( 12) पुत्र हुबलाल निवासी गण मैरहवा बताए गए। साथ ही अन्य बच्चों के नाम घायल बच्चों ने रोशनी, रामसिंह, विराट, साजिद, रियान, तज्जमूल शेख, प्रिंस, प्रियाशु भी वाहन में सवार थे। घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक माखन लाल, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घटना की जानकारी ली।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.