ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vehicle slipped in rain massive collision between bolero and government vehicle of mayurpur police station many people suffered minor injuries

Sonbhadra News: बारिश में फिसले वाहन, बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, कई लोगों को आई हल्की चोटें.

रेणुकूट के खाड़पाथर मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में टक्कर हो गई। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से दोनों वाहन अनियंत्रित होकर भिड़ गए। हादसे में कई लोगों को हल्की चोटें आईं, गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

sonbhadra

9:48 AM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश में फिसले वाहन, बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, कई लोगों को आई हल्की चोटें.
logo

खाड़पाथर मोड़ के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक तरफ बोलेरो, दूसरी तरफ म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ के आगे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कई लोगों को हल्की चोटें आईं। हालांकि राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी जिला मुख्यालय से वापस लौट रही थी। इसी दौरान खाड़पाथर मोड़ से पहले ढलान वाले हिस्से में सामने से आ रही बोलेरो से उसका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पूरी तरह गीली और फिसलन भरी थी। इसी बीच दोनों वाहनों के चालकों ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन गीली सड़क पर वाहन फिसलने के कारण वे एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में घायल लोगों को हल्की चोटें आईं। गंभीर चोट नहीं होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। बाद में दोनों वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया और उनमें सवार लोग अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बारिश के दौरान ढलान और मोड़ वाले रास्तों पर बढ़ती फिसलन को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.