मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vehicle theft gang busted two vicious thieves arrested eight stolen bikes recovered

Sonbhadra News: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, आठ चोरी की बाइक बरामद.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन और बीजपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। चोपन पुलिस ने राजेश गौड़ को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जबकि बीजपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार कर चार अन्य बाइक बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को बिहार में बेचने की बात स्वीकार की है।

sonbhadra

5:25 PM, Jun 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, आठ चोरी की बाइक बरामद.
logo

वाहन चोरी का खुलासा करते हुए बरामद मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस टीम एवं गिरफ्तार आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन और बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से कई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। वही एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया चोपन पुलिस ने 13/14 जून की रात वैष्णो डाला मंदिर के समीप बैगा टोला मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपी राजेश गौड़ पुत्र हरिश्चंद्र गौड़ निवासी गड़इडीह, चोपन की निशानदेही पर बैगा टोला स्थित एक खंडहर मकान से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार चोपन पुलिस ने कुल चार बाइक बरामद कीं, जिनमें तीन अपाचे और एक हीरो स्प्लेंडर शामिल है। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह अपने साथियों राहुल गौड़, दीपक यादव और रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था और उन्हें बिहार में बेच देता था। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। वहीं बीजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद वाहनों में एक अपाचे आरटीआर, एक होंडा ड्रीम योगा और दो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। इनमें से एक बाइक मध्य प्रदेश के मोरवा थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। पुलिस के अनुसार रामदिहल प्रजापति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.