ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vicious gang that came to commit theft on chhath festival busted seven including six women arrested

Sonbhadra News: छठ पर्व पर चोरी करने आए शातिर गैंग का भंडाफोड़, छह महिलाओं समेत सात गिरफ्तार.

महिलाओं के सोने के आभूषण और चेन चोरी करने वाले गैंग का रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोरखपुर से बोलेरो में सवार होकर मेलों, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस ने 1 लाख 47 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और करीब 12 लाख रुपये कीमत की बोलेरो बरामद की है।

sonbhadra

4:32 PM, Nov 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: छठ पर्व पर चोरी करने आए शातिर गैंग का भंडाफोड़, छह महिलाओं समेत सात गिरफ्तार.
logo

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जिले में महिलाओं के सोने के आभूषण और चेन चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर छह महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 47 हजार रुपये नकद, सोने के लॉकेट, अंगूठियां, टॉप्स, जाला समेत अन्य आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 11 से 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मुताबिक, पिछले कुछ समय से जिले में ऐसी घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनमें महिलाएं ऑटो, टेंपो और अन्य सार्वजनिक वाहनों से उतरते समय अपने सोने के आभूषण और चेन चोरी होने की शिकायत कर रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छठ पर्व के दिन रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाया और गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह गैंग बोलेरो समेत अन्य वाहनों से अलग-अलग जनपदों में जाता था। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले दिनों, मेलों और तीज-त्योहारों के दौरान सार्वजनिक परिवहन तथा मेला स्थलों पर महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के आभूषण चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेचकर रुपये कमाते थे। एसपी ने बताया कि इस गैंग की संलिप्तता सोनभद्र की कुल पांच चोरी की घटनाओं में सामने आई है। इनमें कुछ घटनाएं ओबरा और कुछ रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी इसी तरह की घटनाओं के संबंध में संबंधित पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गैंग छठ पर्व के दौरान भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाकर सोनभद्र आया था, लेकिन रॉबर्ट्सगंज पुलिस की विशेष रणनीति के चलते वारदात से पहले ही गैंग को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.