Sonbhadra News: सेमरिया बंधा में मगरमच्छ दिखने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत.
बभनी के सेमरिया बंधा में मगरमच्छ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में दहशत, लोग बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़ने और ग्रामीणों को सतर्क रहने का आश्वासन दिया।
sonbhadra
7:41 PM, Nov 4, 2026
Share:


धान के खेत के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी के सेमरिया बंधा में मगरमच्छ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान भटककर मगरमच्छ गांव के समीप स्थित दो बांधों तक पहुंच गए हैं। ग्रामीण राजनारायण के अनुसार, मगरमच्छ अब तक सुअर और बकरी को अपना शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। मगरमच्छ दिखने की खबर के बाद लोग बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि सूचना मिली है और गांव में टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा बंधे के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।


