ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news video of dance on bhojpuri song on ramlila stage goes viral questions raised regarding religious decorum

Sonbhadra News: रामलीला मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल, धार्मिक मर्यादा को लेकर उठे सवाल.

बखरिहवा बाजार में रामलीला मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे। सामाजिक कार्यकर्ता ने जांच के बाद कार्रवाई और रामलीला की पवित्रता बनाए रखने की अपील की।

sonbhadra

12:24 PM, Oct 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: रामलीला मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल, धार्मिक मर्यादा को लेकर उठे सवाल.
logo

रामलीला मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल, सामाजिक कार्यकर्ता ने धार्मिक मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने की अपील की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवा बाजार में आयोजित रामलीला के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार देर शाम का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजन की मर्यादा और मंच पर प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों में नाराजगी की बात सामने आई है। वहीं, इस तरह के प्रदर्शन पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के धर्म प्रसार टूक कहा ऐसी हरकतें बर्दाश्त के बाहर, रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और उनके आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में रामलीला के मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद आयोजन की गरिमा को लेकर बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद लोग इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला के मंच पर इस तरह के अशोभनीय कृत्य निंदनीय हैं। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। इसलिए धार्मिक आयोजनों के दौरान मर्यादा और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच होनी चाहिए। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आयोजन समितियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते समय धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, प्रतिक्रिया में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले में शिकायत दर्ज कराने की बात से इनकार किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आयोजन समिति और संबंधित लोगों से अपील की कि भविष्य में ऐसे प्रदर्शनों से बचा जाए तथा रामलीला की धार्मिक पवित्रता और परंपरा को बनाए रखा जाए। वायरल वीडियो को लेकर जिले में चर्चा जारी है। मामले में प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विरोध के दौरान काशी प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार समेत विश्व हिन्दु परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.