ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news video of woman protesting with children at the project gate goes viral accusing husband of not paying household expenses and leaving the house for the last one year

Sonbhadra News: परियोजना गेट पर बच्चों संग महिला का धरने का वीडियो वायरल, पिछले एक साल से पति पर घर खर्च न देने और घर छोड़ने का आरोप.

अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर एक महिला का अपने दो मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठने का वीडियो वायरल हो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पिछले एक साल से घर खर्च देना बंद कर दिया है और घर आना भी छोड़ दिया है।

sonbhadra

11:04 AM, Jan 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: परियोजना गेट पर बच्चों संग महिला का धरने का वीडियो वायरल, पिछले एक साल से पति पर घर खर्च न देने और घर छोड़ने का आरोप.
logo

प्रेम विवाह करने वाली पीड़िता हबीबुन्निशा ने बताया कि उनकी शादी करीब 15 साल पहले रविंद्र कुमार से हुई थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर एक महिला का अपने दो मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठने का वीडियो वायरल हो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पिछले एक साल से घर खर्च देना बंद कर दिया है और घर आना भी छोड़ दिया है। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण महिला ने यह कदम उठाया। प्रेम विवाह करने वाली पीड़िता हबीबुन्निशा ने बताया कि उनकी शादी करीब 15 साल पहले रविंद्र कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक उनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहा और उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, पिछले एक साल से पति ने न केवल घर खर्च देना बंद कर दिया है, बल्कि घर आना भी छोड़ दिया है। हबीबुन्निशा का आरोप है कि उन्होंने अपने पति से लेकर परियोजना के अधिकारियों तक से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कहीं से कोई ठोस सहायता नहीं मिली।

विज्ञापन

Img

इसके बाद मजबूर होकर वह अपने बच्चों के साथ परियोजना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गईं। धरने की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रहीं। बाद में स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बातचीत की और परियोजना प्रबंधन से भी मामले पर चर्चा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। परियोजना प्रबंधन ने भी महिला को उचित मदद और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर परियोजना क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर समाधान न होने से पीड़ित परिवारों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.