ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vidyarthi parishad angry with police behavior took out a huge torch procession in protest

Sonbhadra News: पुलिसिया व्यवहार से नाराज विद्यार्थी परिषद ने विरोध में निकाला विशाल मशाल जुलूस.

सोनभद्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रामलीला मैदान से बढ़ोली चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

sonbhadra

8:05 PM, Sep 5, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिसिया व्यवहार से नाराज विद्यार्थी परिषद ने विरोध में निकाला विशाल मशाल जुलूस.
logo

पुलिसिया व्यवहार से नाराज विद्यार्थी परिषद ने विरोध में निकाला विशाल मशाल जुलूस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकाला है। यह मशाल जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ोली चौराहे पर आकर समाप्त हुई, इस दौरान बढ़ोली चौराहे पर एबीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओ ने श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जुलुस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात दिखी।

Img

अखिल भारतीय काशी प्रान्त के प्रदेश मंत्री शशांक मिश्रा ने मशाल जुलूस के दौरान कहा जैसा कि हम सभी के संज्ञान में है कुछ दोषी पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडो द्वारा विद्यार्थी परिषद पर लाठीचार्ज की गई थी। उसका हमलोग विरोध प्रदर्शन लगातार कर रहे है और जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती हमारा विरोध जारी रहेगा।

रामस्वरूप विश्वविद्यालय लखनऊ में जो विद्यार्थी परिषद के ऊपर निर्दरतापूर्वक लाठीचार्ज और बर्बरतापूर्वक मारापीटा गया वो अत्यंत ही निंदनीय है। उसके लिए हम लोग लगातार दोषी पुलिसकर्मी और दोषी गुंडों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और मशाल जुलूस निकाल रहे हैं। शशांक मिश्रा की दो टूक बाहरी व्यक्तियों से तात्पर्य जो राष्ट्रद्रोही संगठन है और राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त है ऐसे लोगों का हम विरोध कर रहे है।

Img

दरअसल बीते सोमवार को श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी में लॉ की मान्यता को लेकर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों को पुलिस ने सड़क पर गिरा-गिराकर बर्बरतापूर्ण तरिके से पीटा था। जिसके बाद कई छात्र घायल हुए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। तभी से ABVP के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर जबरदस्त रोष है।

Img

रोजाना बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। ABVP से जुड़े छात्रों ने बताया कि सरकार ने एक्शन लिया पर ठोस कार्रवाई अभी होनी बाकी है। लाठीचार्ज कराने वाले पर अभी कठोर कार्रवाई नहीं हुई है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह पता लगाना जरूरी है कि किसके निर्देश पर छात्रों पर लाठी चार्ज का आदेश दिया गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.