Sonbhadra News: चोपन के विकास चंद्र पांडेय ने यूपीपीएससी में पाई 5वीं रैंक, बने असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग).
चोपन निवासी विकास चंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2024 परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग) पद पर चयन पाया है। वह वर्तमान में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में राजपत्रित अधिकारी हैं और इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा भी पास कर चुके हैं। विकास ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे से एम.टेक किया है।
sonbhadra
5:05 PM, Mar 30, 2026
Share:


विकास की सफलता से चोपन क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के चोपन निवासी विकास चंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2024 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग) पद पर हुआ है। विकास की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। विकास चंद्र पांडेय, अजय कुमार पांडेय के पुत्र हैं। वह वर्तमान में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले भी उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी योग्यता का परिचय दिया था। उनकी लगातार सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विकास की प्रारंभिक शिक्षा चोपन स्थित रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे से एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही उत्कृष्ट रही है, जिसका परिणाम आज इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। जैसे ही उनके चयन की सूचना चोपन के गौरव नगर सहित पूरे क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। स्थानीय नागरिकों ने विकास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह साबित करता है कि छोटे शहरों से आने वाले छात्र भी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विकास की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले के लिए गौरव का विषय है।
