मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news village head felicitation ceremony organized on world tuberculosis day 339 gram panchayats became tb free

Sonbhadra News: विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित, 339 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त.

विकास भवन स्थित डीपीआरसी में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ जागृति अवस्थी और सीएमओ डॉ. पीके राय ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया। जिले की 339 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं।

sonbhadra

7:41 PM, Mar 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित, 339 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त.
logo

ग्राम प्रधानों सहित आमजन का सहयोग सराहनीय - स्वास्थ्य विभाग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पीके राय उपस्थित रहे। इस दौरान भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद की अब तक 339 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। वर्ष 2025 में सर्वाधिक 250 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुईं, जबकि 2024 में 76 और 2023 में 13 ग्राम पंचायतें इस श्रेणी में शामिल हुई थीं। विशेष बात यह है कि 27 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्हें दूसरी बार टीबी मुक्त घोषित किया गया है। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ग्राम प्रधानों सहित आमजन का सहयोग सराहनीय है। वहीं सीएमओ डॉ. पीके राय ने बताया कि जिन गांवों में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टीबी के नए मरीज नहीं मिले हैं और पहले से चिह्नित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर रही है, उन्हें टीबी मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों को निशुल्क दवा के साथ-साथ पोषण हेतु प्रति माह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिले में भी इसके तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर नए मरीजों की पहचान की जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जीएस यादव, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. कीर्ति आजाद बिंद, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.