ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news village remained in darkness for a month due to falling of transformer villagers collected donations and got pole wires installed

Sonbhadra News: ट्रांसफार्मर गिरने से एक महीने से अंधेरे में टोला, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर लगवाए पोल-तार.

बभनी के सहगोड़ा टोला में बारिश से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गिरने के बाद एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग से सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर अपने खर्च से पोल और तार लगवाए। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

sonbhadra

4:29 PM, Oct 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रांसफार्मर गिरने से एक महीने से अंधेरे में टोला, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर लगवाए पोल-तार.
logo

ट्रांसफार्मर गिरने के बाद ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर पोल-तार लगवाए, बिजली बहाली का इंतजार जारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सहगोड़ा टोला में तेज बारिश से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे एक महीने से बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के साथ कई पोल-तार भी टूटे। उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने लाइनमैन भेजकर खानापूर्ति की, ठीक करने की जिम्मेदारी ग्रामीणों पर डाल दी। मजबूर होकर ग्रामीणों ने चंदा कर अपने खर्चे पर नए पोल-तार लगवाए। पर विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया, बिजली बहाल नहीं हुई। जेई और एसडीओ से कई बार शिकायत की गई, पर सिर्फ आश्वासन मिला। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान जगदीश, कामेश्वर, उदय, महेश कुमार, अनिल, राजू, मोहन, हरकिशुन, महेंद्र, बुदेसर, नान्हू साव, रामचरन सहित ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। जेई महेश कुमार ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल करने की बात कही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.