मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news villager died under suspicious circumstances wife demanded post mortem and impartial investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, पत्नी ने पोस्टमार्टम कर निष्पक्ष जांच की मांग की.

कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ ग्राम पंचायत स्थित शिवदामर टोला निवासी श्याम बिहारी उरांव (45) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

sonbhadra

7:59 PM, Jun 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, पत्नी ने पोस्टमार्टम कर निष्पक्ष जांच की मांग की.
logo

पीपरखाड़ गांव में ग्रामीण की संदिग्ध मौत के बाद मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ के शिवदामर टोला निवासी श्याम बिहारी उरांव (45) पुत्र रामसुंदर उरांव की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, श्याम बिहारी उरांव की शुक्रवार शाम लगभग छह बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में आ गए और गांव में शोक का माहौल फैल गया। मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने कोन थाने में प्रार्थना पत्र देकर पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनके पति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही कारण सामने आना चाहिए। सूचना मिलने पर कोन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.