Sonbhadra News: कोन ब्लॉक की कुड़वा पंचायत में सफाई न होने से भड़के ग्रामीण, कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन.
विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के तुमियां चौराहे पर ग्रामीणों ने गंदगी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले भी सफाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आरोप है कि सफाईकर्मी या तो घर बैठे रहते हैं या जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर लगाते हैं।
sonbhadra
4:16 PM, Oct 25, 2025
Share:


लगे कूड़े के अम्बार से खिन्न ग्रामीणों का प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन.
सोनभद्र।
विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के तुमियां चौराहे पर गंदगी का अंबार देखकर ग्रामीणों भड़क गये, ग्रामीणों ने कहा कि कई बार कहने के बावजूद सम्बंधित ग्रामीणों की बात को सीरियस नहीं लेते। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले भी सफाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी नियुक्त होने के बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। आरोप है कि सफाईकर्मी या तो घर बैठे रहते हैं या जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर लगाते हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को बेहतर बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर इनका उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रामेश्वर चेरो ने बताया कि चौराहे पर बने कूड़ाघर से कचरा सड़क तक आ गया है, जिससे दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि इस दुर्गंध से गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा है। शनिवार सुबह समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल सफाई कराने और दोषी सफाईकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद, रामेश्वर चेरो, रामदेव चेरो, विजय गुप्ता, रीना देवी और कमला देवी शामिल रहे। इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।



