ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news villagers angry over poor road construction protested by shouting slogans

Sonbhadra News: घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी कर किया विरोध-प्रदर्शन.

पीडब्लूडी विभाग द्वारा घटिया सड़क निर्माण कराए जाने पर वृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क उठे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग उठाई। बता दें कि पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य पीडब्लूडी प्रांतीय खंड द्वारा करवाया जा रहा है।

sonbhadra

3:24 PM, Jan 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी कर किया विरोध-प्रदर्शन.
logo

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड विभाग द्वारा कराया जा रहा निर्माण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पीडब्लूडी विभाग द्वारा घटिया सड़क निर्माण कराए जाने पर वृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क उठे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग उठाई। बता दें कि पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य पीडब्लूडी प्रांतीय खंड द्वारा करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है, मानक के विपरीत घटिया सड़क निर्माण कराया जा रहा है जो दो महीने भी नहीं चलने वाला। ग्रामीणों ने कहा कि तारकोल नाम मात्र का छीड़क कर पेंटिंग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी और आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री के यहां शिकायत करने के बाद भी काम ठीक से नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त सड़क निर्माण में कार्य कर रही संस्था द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई करें और सड़क निर्माण गुणवत्ता के अनुसार किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से लल्लू पटेल, सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, बलवंत पटेल, रामप्यारे पटेल मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.