क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news villagers caught an elderly woman on suspicion of child theft two accomplices absconding

Sonbhadra News: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को पकड़ा, दो साथी फरार.

दुद्धी कोतवाली अंतर्गत आने वाले मलदेवा गांव में मंगलवार देर रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और महिला को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

sonbhadra

11:52 PM, Mar 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को पकड़ा, दो साथी फरार.
logo

दुद्धी क्षेत्र में कुछ दिनों के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना आई है सामने।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में मंगलवार देर रात बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई और उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव की एक बच्ची को कथित रूप से पकड़कर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान बच्ची के परिजनों ने यह देख लिया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला को पकड़ लिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। गांव के कुछ लोगों ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल दुद्धी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों को थाने बुलाया तथा पकड़ी गई महिला को अपने साथ ले गई। पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि देर रात एक बुजुर्ग महिला और उसके दो साथी गांव में घूम रहे थे। बच्ची को अकेला देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और एक महिला को पकड़ लिया गया।बताया जा रहा है कि दुद्धी क्षेत्र में हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। हालांकि इससे पहले पकड़े गए कुछ लोगों को मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.