मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news villagers got angry over electricity problem in telgudwa west tola tribal community demonstrated strongly

Sonbhadra News: तेलगुड़वा पश्चिम टोला में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, आदिवासी समुदाय का जोरदार प्रदर्शन.

सोनभद्र के चोपन ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत कोटा के तेलगुड़वा पश्चिम टोला में बिजली न होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन अपना दल (एस) के छात्र मंच के पूर्व प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है।

sonbhadra

4:28 PM, Apr 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेलगुड़वा पश्चिम टोला में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, आदिवासी समुदाय का जोरदार प्रदर्शन.
logo

रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का आरोप आजादी के बाद भी गांव में बिजली नदारद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत कोटा के तेलगुड़वा पश्चिम टोला में बिजली न होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन अपना दल (एस) के छात्र मंच के पूर्व प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है, जबकि कई बार राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रविंद्र सिंह यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। वहीं पंकज यादव ने भी कहा कि आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि गांव के पास ही ओबरा थर्मल पावर प्लांट स्थित है, जहां बिजली उत्पादन होता है, लेकिन विडंबना यह है कि आसपास के गांव ही अंधेरे में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से वे प्रभावित होते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। राज्यमंत्री का घर भी गांव से कुछ किलोमीटर दुर मात्र पर है लेकिन मामला संज्ञान में होने के बावजूद वो भी समस्या का हल नहीं निकाल पाए। आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान विजय कुमार, तेजू राम, वंशराज, गुड्डू, लालमन, बली राम, ब्रिजदेव मुनि, ओमप्रकाश, भोला, उत्तम, मुन्ना, छोटेलाल, रामविलास, शिवकुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.