Sonbhadra News: ऊर्जा वाले जिले के रम्पाकुरर गांव के ग्रामीण एक माह से अंधेरे में, ऊर्जा मंत्री के निर्देश का पालन नहीं करते अधिकारी!
रम्पाकुरर गांव में आकाशीय बिजली से जला ट्रांसफार्मर एक माह बाद भी नहीं बदला, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। एसडीओ ने एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया है।
sonbhadra
1:50 PM, Sep 12, 2026
Share:


रम्पाकुरर गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गांव रम्पाकुरर में एक महीने पहले आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया।एक माह बीत जाने बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यानआकर्षित कराते हुए जल्द बदलवाने की मांग की है। बभनी ब्लाक के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांव रम्पाकुरर में आकाशीय बिजली के गिरने से 11 अगस्त को शाम पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 1912 पर किया गया। लेकिन आज तक नहीं बदला गया। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. बिजली नहीं रहने से रोजमर्रा के कामकाज के अलावा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अंधेरा रहने के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। घर से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को ग्रामीण बाबूलाल, दीलबरन, होलसाय, हरदयाल सिंह, रामबदी, पच्चू सिंह, सोना सिंह, गूदून सिंह, देव प्रकाश व अन्य ग्रामीण इकठ्ठा हो प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी का ध्यानआकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इस बाबत जब बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात करने बताया कि बारिश के कारण की ट्रांसफार्मर जले थे, इस कारण देरी हो रही। एक दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा।



