Sonbhadra News: स्वास्थ्य कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले ग्रामीण अब बैकफुट पर.
बभनी के सतबहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गाना बजाने और शराब पार्टी के विरोध के दौरान ग्रामीणों से मारपीट के आरोप का मामला नया मोड़ ले चुका है। सोमवार को चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तहरीर देने वाले ग्रामीण अब किसी कार्रवाई की मांग नहीं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
sonbhadra
6:17 PM, Aug 11, 2026
Share:


करकच्छी गांव की घटना में घायल भोला प्रसाद, शरीर पर चोट के निशान के साथ परिजनों के बीच।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी के सतबहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात गाना बजाने और शराब पार्टी का विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट के आरोप का मामला मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। सोमवार को चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तहरीर देने वाले ग्रामीण अब किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इससे पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया गया कि रविवार रात अस्पताल परिसर में गाना बजाने और शराब पार्टी को लेकर पूछताछ करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट की थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और चिकित्सक को हटाने के साथ विभागीय कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मारपीट का आरोप भी लगाया था। मंगलवार को पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित अब मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। आखिर आरोप लगाने के बाद पीछे क्यों हटे ग्रामीण? आरोप लगाए जाने के बाद अचानक शिकायतकर्ता के पीछे हटने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखते हुए भावुक होकर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
