मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vinod jakhar became the national president of nsui celebrated by distributing sweets at badhauli intersection

Sonbhadra News: एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़, बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी.

राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विनोद जाखड़ की नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई और “राहुल गांधी जिंदाबाद, विनोद जाखड़ जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

sonbhadra

6:08 PM, Feb 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़, बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी.
logo

“राहुल गांधी जिंदाबाद, विनोद जाखड़ जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विनोद जाखड़ की नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई और “राहुल गांधी जिंदाबाद, विनोद जाखड़ जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। बताया गया कि आज दिनांक 20-02-2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष एवं राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रहे विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर शीर्ष स्तर पर चर्चाएं चल रही थीं। विभिन्न प्रदेशों के कई नेताओं के इंटरव्यू भी हुए, जिनमें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अवसर मिला और आगे भी नए अध्यक्ष के निर्देशन में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा। अंशु गुप्ता ने कहा कि विनोद जाखड़ स्वयं छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और कॉलेज-विश्वविद्यालय की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में पूरे देश में एनएसयूआई और मजबूत होगी तथा छात्र संगठन से जुड़ेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग दोहराते हुए कहा कि छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, छात्र नेता संदीप गुप्ता, छात्र नेता अमित पटेल, सौर्य सिंह, वेणु पांडेय, शिवांश कुमार, निक्कू जायसवाल, अंकित सिंह, स्रायांश कुमार रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.