Sonbhadra News: शिक्षक दिवस पर फार्मेसी कॉलेज में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, भोजपुरी गानों पर ठुमका लगाते दिखे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक.
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की आड़ में अश्लीलता का खुलेआम प्रदर्शन सामने आया है। दुद्धी तहसील के मझौली स्थित राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों द्वारा अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है।
sonbhadra
4:30 PM, Sep 5, 2025
Share:


वायरल वीडियो दुद्धी तहसील के राम नगीना नर्सिंग होम का।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी तहसील स्थित राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह विवादों में आ गया है। कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में छात्र-छात्राएं और कुछ शिक्षक भोजपुरी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में 'चोलिया के हुक राजा जी' और 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' जैसे गीतों पर सभी मंच पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस तरह के आयोजन की कड़ी निंदा की है। यह कॉलेज ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में स्थित है। यहां गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलना चाहिए। स्थानीय प्रशासन से ऐसे संस्थानों पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।



