Sonbhadra News: विशाल गुप्ता दोबारा बने महुअरिया मोड़ चपकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष.
महुअरिया मोड़ चपकी में मां दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, विशाल गुप्ता दोबारा अध्यक्ष चुने गए। नवरात्रि के प्रथम दिन 11 अक्टूबर को करीब 500 महिलाओं की कलश यात्रा निकलेगी। सप्तमी को देवी जागरण और नवमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
sonbhadra
7:17 PM, Sep 28, 2026
Share:


मां दुर्गा पूजा समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक करते पदाधिकारी व सदस्य, दूसरी तस्वीर में मौजूद युवा कार्यकर्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के महुअरिया मोड़ चपकी में मां दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन हुआ है। इसमें विशाल गुप्ता को दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। रविंद्र सिंह, अजय यादव, विंध्याचल जायसवाल संरक्षक बने हैं। रामचंद्र सेठ, दीपक रवानी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। श्याम कार्तिक यादव और अनिल गुप्ता कोष अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को मां शक्ति दाई मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा अजीर नदी बचरा से कलश भरने जाएगी, जिसमें करीब 500 महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी भी होगी। इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित होगी। सप्तमी को देवी जागरण और नवमी को बड़ा भंडारा होगा। समिति का उद्देश्य इस साल दुर्गा पूजा को बेहतर ढंग से आयोजित कर श्रद्धालुओं को जोड़ना है। इस दौरान गौतम कुमार, दीपांशु सेठ, राकेश गुप्ता, अनुज रवानी, आशु जायसवाल, कृष्ण बिहारी यादव, सोनू कुमार रजत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



