मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news voice raised on the dilapidated condition of renuka river bridge sp yuvjan sabha leader demanded repair from dm

Sonbhadra News: रेणुका नदी पुल की जर्जर हालत पर उठी आवाज, सपा युवजन सभा नेता ने डीएम से की मरम्मत की मांग.

प्रदीप कुमार यादव ने डीएम को पत्र सौंपकर रेणुका नदी पुल की मरम्मत की मांग की। चोपन-भरहरी मार्ग पर स्थित पुल लंबे समय से जर्जर हालत में है। पुल पर नुकीली सरिया बाहर आने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। रोजाना छात्र-छात्राएं और सैकड़ों वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। जनहित में जल्द मरम्मत न होने पर बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई गई है।

sonbhadra

4:04 PM, Apr 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेणुका नदी पुल की जर्जर हालत पर उठी आवाज, सपा युवजन सभा नेता ने डीएम से की मरम्मत की मांग.
logo

चोपन-भरहरी मार्ग पर बना पुल बना खतरा, नुकीली सरिया बाहर आने से हादसे की आशंका तेज।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन-भरहरी मार्ग पर स्थित रेणुका नदी पर बने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र सौंपकर पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि यह पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और अब इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। पुल के कई हिस्सों से नुकीली सरिया बाहर निकल आई है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इसी पुल के सहारे अपने स्कूल और कॉलेज पहुंचते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा पुल के किनारों पर बालू जमा हो जाने से रास्ता और संकरा व फिसलन भरा हो गया है, जिससे आवागमन और भी जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम में यह खतरा कई गुना बढ़ सकता है। प्रदीप कुमार यादव ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह पुल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और इसकी अनदेखी सीधे तौर पर आम जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.