ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news wanted accused arrested in case of rape of minor in raipur police action under mission shakti

Sonbhadra News: रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की कार्रवाई.

रायपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार सुबह बूढ़ीवार पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और 60 रुपये बरामद किए हैं।

sonbhadra

6:36 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की कार्रवाई.
logo

रायपुर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी निजामुद्दीन के साथ पुलिस टीम की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन पुत्र आफताब, निवासी ग्राम रायपुर, थाना रायपुर, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार 1 नवंबर को सुबह 6:10 बजे ग्राम रायपुर स्थित बूढ़ीवार पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना रायपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, उपनिरीक्षक दीन दयाल, असफाक खान, मुख्य आरक्षी शशिकान्त और आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.