Sonbhadra News: दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार.
ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोनभद्र जिले में 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:10 बजे की गई। आरोपी की पहचान आजाद कुमार (20) पुत्र अशोक, निवासी पटवध, थाना चोपन, सोनभद्र के रूप में हुई है।
sonbhadra
6:24 PM, Oct 17, 2025
Share:


ओबरा पुलिस ने आरोपी आजाद कुमार को डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी आजाद कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध निवासी अशोक का पुत्र है। यह गिरफ्तारी 17 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आजाद कुमार को डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा। वह थाना ओबरा में दर्ज मु.अ.स.-234/2025, धारा 64(1), 91, 351(3) बीएनएस और ¾(2) पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कांस्टेबल प्रवीण राय और कांस्टेबल यशवंत सरोज शामिल थे।



