Sonbhadra News: ठुरकी नदी के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ठुरकी नदी पुल के पास घेराबंदी कर एक वांछित आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. श्रवण कुमार यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र व होमगार्ड जयप्रकाश शामिल रहे।
sonbhadra
9:33 PM, Feb 28, 2026
Share:


अभियुक्त लाल बहादुर उर्फ बहादुर पुत्र बसंत लाल उर्फ कल्लू थाना चोपन क्षेत्र का रहवासी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में शनिवार को बीजपुर थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल हरिश्चन्द्र एवं होमगार्ड जयप्रकाश के साथ सरकारी वाहन से क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ठुरकी नदी पुल से लगभग 100 मीटर पहले घेराबंदी कर थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 21/26 धारा 69 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त 25 वर्षीय लाल बहादुर उर्फ बहादुर पुत्र बसंत लाल उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम गुरमा, थाना चोपन को शनिवार सुबह करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. श्रवण कुमार यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र एवं होमगार्ड जयप्रकाश शामिल रहे।
