Sonbhadra News: आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पंचायत भवन के पास से दबोचा गया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। उपनिरीक्षक दीना नाथ राम और कांस्टेबल हरिश्चंद्र की टीम ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित राजू भारती पुत्र कृष्णकांति भारती निवासी डोड़हर को पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया।
sonbhadra
6:10 PM, Jun 21, 2026
Share:


बीजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार वांछित अभियुक्त सुरेश को थाने में पेश करते पुलिसकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी राजू भारती को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 21 जून 2026 को सुबह करीब 8:20 बजे डोड़हर गांव के पंचायत भवन से की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), क्षेत्राधिकारी दुद्धी और थानाध्यक्ष के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम और कांस्टेबल हरिश्चंद्र की टीम ने राजू भारती को हिरासत में लिया। राजू भारती पुत्र कृष्णकान्ति भारती (उम्र करीब 27 वर्ष) ग्राम डोड़हर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र का निवासी है। वह न्यायालय अपर सिविल जज जू. डि. मजि. दुद्धी सोनभद्र के मु.नं.- 5040/16 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट में नामजद जिला स्तर का अपराधी है। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम और कांस्टेबल हरिश्चंद्र शामिल थे।
