Sonbhadra News: घोरावल में गैंगस्टर एक्ट का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज.
घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर मजीद उर्फ मण्डी (55) को ओदार तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हत्या, लूट, गोवध और एनडीपीएस समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
sonbhadra
6:52 PM, Nov 1, 2026
Share:


घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर मजीद उर्फ मण्डी के साथ पुलिस टीम की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मजीद उर्फ मण्डी पुत्र मुन्नू धुनिया (55 वर्ष), निवासी बेलवनिया, थाना घोरावल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार, 1 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग स्थित ओदार तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना घोरावल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 267/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके विरुद्ध वर्ष 1997 से 2026 तक हत्या, लूट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव और कांस्टेबल हरिश्याम शामिल रहे।


