मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news warm welcome to small steps cheerful start of the new session in the council schools of bijpur

Sonbhadra News: नन्हें कदमों का गर्मजोशी से स्वागत बीजपुर के परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का उल्लासपूर्ण आगाज.

शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत के विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। पहले दिन बच्चों का फूल-मालाओं और तिलक से स्वागत किया गया। स्कूलों को सजाकर प्रवेशोत्सव जैसा माहौल बनाया गया, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकों व नए सत्र की जानकारी भी दी।

sonbhadra

6:11 PM, Apr 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: नन्हें कदमों का गर्मजोशी से स्वागत बीजपुर के परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का उल्लासपूर्ण आगाज.
logo

शिक्षकों ने बच्चों को फूल -मालाएं पहनाईं और माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, म्योरपुर।

सोनभद्र।

चिलचिलाती धूप के बीच बुधवार का दिन परिषदीय विद्यालयों के नन्हें छात्र-छात्राओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। परीक्षा के बाद जब बच्चे स्कूल पहुंचे,तो वहां का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था।शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत के विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही। स्कूल के गेट पर शिक्षकों की टोली ने बच्चों का स्वागत किसी विशिष्ट अतिथि की तरह किया। जैसे ही बच्चे स्कूल परिसर में दाखिल हुए शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिक्षकों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार को देखकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उनका उत्साह दोगुना हो गया।

विज्ञापन

Img

जरहा न्याय पंचायत के लगभग सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव जैसा माहौल देखा गया। स्कूलों को सजाया गया था ताकि पहले दिन बच्चों को घर जैसा सुरक्षित और आनंदमय वातावरण मिल सके। कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर की प्रधानाधियापिका ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चे स्कूल को बोझ न समझें बल्कि खेल-खेल में सीखने की इस प्रक्रिया का आनंद लें। पहले दिन का यह स्वागत बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करेगा।बच्चों के स्वागत के इस अनूठे तरीके की अभिभावकों ने भी काफी सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह के स्वागत से बच्चों का स्कूल जाने के प्रति डर खत्म होता है और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। स्कूल पहुंचे बच्चों को नए सत्र की पाठ्यपुस्तकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.