मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news warrantee arrested in 16 year old case sent to jail by bijpur police

Sonbhadra News: 16 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने भेजा जेल.

बीजपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 16 वर्ष पुराने मामले में वांछित वारंटी हंसे उर्फ हंसलाल (65) निवासी नेमना को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में दर्ज मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे दुद्धी न्यायालय भेज दिया गया।

sonbhadra

8:48 PM, Jul 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: 16 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने भेजा जेल.
logo

16 वर्ष पुराने मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर बीजपुर पुलिस ने न्यायालय भेजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह वारंटी 16 साल पुराने एक मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने ग्राम नेमना निवासी 65 वर्षीय हंसे उर्फ हंसलाल, पुत्र रामधारी भूर्तिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वर्ष 2007 में दर्ज मुकदमा संख्या 1790/07 में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 504, 325 और 506 के तहत न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित था। पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह लगभग 9:46 बजे अभियुक्त को उसके घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसे न्यायालय से जारी वारंट दिखाया गया और गिरफ्तारी का कारण भी बताया गया। उसके परिजनों को भी विधिवत सूचना दी गई। कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दुद्धी न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, मुख्य आरक्षी भानुप्रताप सिंह यादव और आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.