Sonbhadra News: अपशिष्ट से समृद्धि: कला और शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन.
बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद के टाउनशिप परिसर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम पर कला एवं शिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी तथा वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया। प्रदर्शनी में बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं से बने क्राफ्ट, सजावटी सामान, फर्नीचर और अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
sonbhadra
4:28 PM, May 27, 2026
Share:


प्रदर्शनी में पुनर्चक्रित सामग्री से बने आकर्षक उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
एनटीपीसी रिहंद में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत टाउनशिप परिसर स्थित सब्जी मंडी में “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम पर कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी तथा वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित रचनात्मक उत्पादों की सराहना की। प्रदर्शनी में अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से तैयार किए गए आकर्षक क्राफ्ट, सजावटी सामान, फर्नीचर तथा अन्य उपयोगी उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
इन कलाकृतियों ने यह संदेश दिया कि यदि रचनात्मक सोच और नवाचार का प्रयोग किया जाए तो अपशिष्ट सामग्री को भी उपयोगी एवं सुंदर उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकता है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और कलाकारों की सृजनात्मकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) की अवधारणा के अनुरूप अपशिष्ट सामग्री के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनसहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा ऐसे प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुई।
