ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news water level of rivers increased due to continuous rain district administration on alert in coastal areas

Sonbhadra News: लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जिला प्रशासन का तटीय क्षेत्रों में अलर्ट.

सोनभद्र में लगातार बारिश से बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रिहंद बांध का एक गेट खोला गया, जबकि दूसरा खोलने की प्रक्रिया जारी है; ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खुले। प्रशासन ने तटीय व निचले इलाकों के लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

sonbhadra

5:49 PM, Sep 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जिला प्रशासन का तटीय क्षेत्रों में अलर्ट.
logo

ओबरा डैम और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते अधिकारी व पुलिसकर्मी, लगातार बारिश के बीच जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

जनपद में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, रिहंद बांध का एक गेट खोल दिया गया है, जबकि दूसरे गेट को खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट नौ फीट तक खोले गए हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियों के जलस्तर और बहाव में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर प्रशासनिक टीमें संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी क्षेत्र में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी उफनते नाले, नदी अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों के आसपास जाने से रोकें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अफवाहों से बचने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.