Sonbhadra News: हाईवा के टायर ट्यूब में हवा भरते समय रिम छटका, 23 वर्षीय मिस्त्री की मौत.
डाला चढ़ाई के बंद खनिज बैरियर के पास हाईवा के टायर में हवा भरते समय अचानक रिम छटकने से 23 वर्षीय मिस्त्री आरिफ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आरिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
10:53 AM, Sep 19, 2026
Share:


हाईवा के टायर ट्यूब में हवा भरने के दौरान रिम छटकने से मिस्त्री की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़ और घटनास्थल की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।
सोनभद्र।
चोपन में एक दर्दनाक हादसा हुआ। डाला चढ़ाई पर एक हाईवा वाहन के टायर का रिम छटकने से टायर पंचर मिस्त्री की मौत हो गई। यह घटना डाला पुलिस चौकी इलाके में बंद खनिज बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम करीब 8:50 बजे डाला चढ़ाई पर स्थित एक टायर पंचर की दुकान पर यह हादसा हुआ। एक हाईवा का ड्राइवर अपने वाहन में नया टायर लगवा रहा था।
विज्ञापन
टायर पंचर मिस्त्री आरिफ (23) पुत्र असलम निवासी डाला चढ़ाई, दुकान के बाहर जमीन पर टायर में हवा भर रहा था। हवा भरने के दौरान अचानक टायर का रिम छटक गया और सीधे आरिफ के शरीर पर जा गिरा। इस हादसे में आरिफ के चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।
घटना के बाद वहां मौजूद लोग घायल मिस्त्री को खून से लथपथ हालत में ऑटो से अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने टायर पंचर मिस्त्री आरिफ को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



