ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news why safil salmani alias ali rajvi was arrested by up ats read the whole news

Sonbhadra News: सफील सलमानी उर्फ अली रजवी को UP ATS ने आखिर क्यों किया गिरफ्तार! पढ़े पुरी ख़बर.

UP ATS ने मुजाहिदीन आर्मी बनाने की तैयारी कर रहे 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है, गैर इस्लामिक धर्म गुरुओं की किलिंग की साजिश रचने के मामले में सोनभद्र निवासी आरोपी सफील सलमानी उर्फ अली रजवी को भी गिरफ्तार किया गया है, अली रजवी ने फेसबुक आईडी पर पब्लिक न्यूज का रिपोर्टर लिखा है, सभी पर सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए कट्टरता फैलाने का आरोप है।

sonbhadra

8:33 PM, Sep 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: सफील सलमानी उर्फ अली रजवी को UP ATS ने आखिर क्यों किया गिरफ्तार! पढ़े पुरी ख़बर.
logo

सोनभद्र के खैराही निवासी आरोपी अली रज़वी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी शफील रहमानी उर्फ रिजवी को UP ATS की टीम ने सोमवार दोपहर 2 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। उस पर हिंदू धर्मगुरुओं के विवादित बयानों पर टारगेट किलिंग की साजिश रचने का आरोप है। आरोपी मुजाहिद आर्मी बनाकर हमलों की योजना बना रहा था। जांच में सामने आया है कि शफील कट्टरपंथी लोगों को जोड़कर बड़ी घटना को अंजाम देना चाहता था। वह मुसलमानों पर जुल्म और ज्यादतियों का दुष्प्रचार कर 'काफिरों' के खिलाफ 'जंग-ए-जिहाद' के लिए मुजाहिदीन आर्मी तैयार कर रहा था। गिरफ्तार युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा शफील रहमानी उर्फ रिजवी विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। इंटर में फेल होने के बाद वह मुंबई कमाने चला गया था। एक दुर्घटना के बाद वह घर लौटा और पिछले एक महीने से घर पर था। वह इस्लामी किताबें पढ़ता था और फोन पर काफी व्यस्त रहता था।

विज्ञापन

Img

मां ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई भनक नहीं थी कि उनका बेटा किसी पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। शफील रहमानी उर्फ रिजवी हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वह सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को जोड़ रहा था। उसका मकसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर शरिया कानून लागू करना था। इन मंसूबों को पूरा करने के लिए वह जगह-जगह बैठकें कर रहा था और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर ऑडियो-वीडियो संदेश भेजकर लोगों को उकसा रहा था। इनके निशाने पर इस्लाम को लेकर बयान देने वाले हिंदू धार्मिक नेता थे। टारगेट किलिंग के लिए फंड भी जुटाया जा रहा था। गिरोह के कुछ अन्य सक्रिय सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। पहले बड़े ग्रुप बनाए गए और उनमें से कुछ खास लोगों की अलग-अलग छोटे ग्रुप में जोड़ा गया था। आरोपियों ने आठ से दस सदस्यों का एक कोर ग्रुप भी तैयार किया। जिसके माध्यम से प्रदेश में हिंसात्मक घटनाएं करने की साजिश रची जा रही थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.