ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news widow rajkali s mud house collapsed due to heavy rains not even a roof to hide her head requested for accommodation

Sonbhadra News: भारी बारिश में विधवा राजकली का कच्चा मकान ढहा, सिर छिपाने को छत तक नहीं; आवास की लगाई गुहार.

बभनी में भारी बारिश के चलते विधवा महिला राजकली का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से बर्तन, चारपाई, बिस्तर समेत घरेलू सामान मलबे में दब गया। पीड़िता ने जिला प्रशासन से आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

sonbhadra

6:26 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: भारी बारिश में विधवा राजकली का कच्चा मकान ढहा, सिर छिपाने को छत तक नहीं; आवास की लगाई गुहार.
logo

भारी बारिश में कच्चा मकान ढहने के बाद मलबे के बीच खड़ी पीड़ित विधवा राजकली, बिखरा पड़ा घरेलू सामान और मकान का मलबा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण एक विधवा महिला का कच्चा घर ढह गया। इस घटना से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी के गिरदहवां टोला निवासी विधवा महिला राजकली पत्नी खुरमान सिंह का कच्चा मकान बारिश में गिर गया। घर गिरने से अंदर रखे बर्तन, चारपाई और बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामान भी दब गए।राजकली ने बताया कि उनके मकान की स्थिति पहले से ही खराब थी। उन्होंने कई बार आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका आवेदन आज तक स्वीकृत नहीं हो सका। खराब स्थिति के कारण मकान बारिश का दबाव झेल नहीं पाया। घर गिरने की सूचना ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। विधवा महिला राजकली ने जिला प्रशासन से तत्काल आवास उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनके परिवार को सिर छिपाने के लिए छत मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.