ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news with the release of sp leader azam khan a wave of happiness sweets celebrated celebrations celebrated

Sonbhadra News: सपा नेता आजम खान की रिहाई से सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर, बांटी मिठाईयां, मनाया जश्न.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो० आजम खान के 23 महिने के बाद जेल से रिहाई पर सोनभद्र के चोपन ऑटो स्टैंड पर बड़ी संख्या सपा नेताओं ने इकट्ठा होकर मिठाइयां बांटी और नारे लगाते खुशी का इजहार किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आज़म खान जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी व्यक्त किया।

sonbhadra

2:28 PM, Sep 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: सपा नेता आजम खान की रिहाई से सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर, बांटी मिठाईयां, मनाया जश्न.
logo

आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर, आगामी चुनाव में मिलेगा बल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। ख़ुशी का माहौल बनाते हुए चोपन ऑटो स्टैंड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने मिठाइयां बांटी और आजम खान जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीशी ने कहा कि आजम खान की रिहाई अन्याय पर न्याय की जीत है।

Img

उन्होंने कोर्ट का आभार व्यक्त किया। सपा नेताओं ने कहा कि आजम खान यूपी के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख चेहरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे मुकदमों की पैरवी कर 23 महीने तक आजम खान को जेल में रखा गया। कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष रमेश सोनी, सत्यदेव पांडेय, जाकिर हुसैन, नरेश यादव, नसरुद्दीन इदरीशी, सलीम कुरैशी, असलम खान, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Img

वही ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के भलुआ टोला में भी बीती रात स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। सपा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा के मुस्तफा सिद्दीकी के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।

Img

सपा नेताओं ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान जुल्ला खान, अजीत अल्लाह, फैयाज भाई, नसीम भाई, जिलानी, आबिद मास्टर, राजा हाफिज, रेहान अंसारी, निजाम खान, मोहम्मद अकबर भाई, भानू मास्टर व अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.