ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news woman and milky children who came out to tie rakhi on brother s wrist

Sonbhadra News: भाई की कलाई पर राखी बांधने निकली महिला और दुग्धमुहे बच्चें की सड़क दुर्घटना में मौत.

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग हुआ दर्दनाक हादसा, रक्षा बंधन त्योहार के दिन हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया,

sonbhadra

3:24 PM, Aug 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: भाई की कलाई पर राखी बांधने निकली महिला और दुग्धमुहे बच्चें की सड़क दुर्घटना में मौत.
logo

ट्रक के नीचे आया बाइक पीले घेरे में

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन.

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुखमार्ग पर रक्षाबंधन के त्योहार पर एक दुखद घटना घटित हुई। एक बहन अपने भाई के घर राखी बांधने के लिए परिवार के साथ निकली थी। एक ही बाइक पर परिवार के पांच सदस्य सवार थे।पति बाइक चला रहा था, साथ में दो छोटे बच्चे और महिला की बहन भी थी। जैसे ही वे मुख्य बाजार पार कर अग्रवाल मार्केट पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।


Img

 हादसे में महिला और एक बच्चे को ट्रेलर ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सदमे में आए पति और बहन कभी मृतकों के पास जाकर रोते, तो कभी रिश्तेदारों को फोन करते।  स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के देर से पहुंचने के कारण थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने पुलिस वाहन से ही घायलों को चोपन सीएससी सेंटर में भर्ती कराया।

Img

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला और उसके छोटे बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतिका का नाम कविता और मृत बच्चे का नाम भोदुआ बताया जा रहा है। घायलों में राजन, काजल और एक अन्य बालक शामिल हैं। राजन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है,जबकि अन्य घायलों का चोपन सीएचसी में ही इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के क्षत-विक्षत अंगों को हटवाया और खून के धब्बों को पानी से धुलवाया। 

विज्ञापन

Img

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे दुर्घटना की जांच में मदद मिलेगी। इस दुर्घटना से स्थानीय लोग सदमे में हैं। त्योहार के दिन हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के घर जाती हैं, लेकिन इस हादसे में एक बहन अपने छोटे बच्चों के साथ काल के गाल में समा गई।

Img

स्थानीय निवासी ने लगातार हो रहे हादसे पर रोड कंपनी के खिलाफ निकाली भड़ास।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। अधिकांश लोगों की आंखों में आंसू थे। स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सड़क कंपनी को इस स्थान के बारे में दो बार शिकायत की थी। लेकिन कंपनी ने सिर्फ झूठी तसल्ली दी कि वे अपने अधिकारियों तक बात पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस क्षेत्र में लगभग हर दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार होता है। यहां तक कि कई पुलिसकर्मी भी इसी स्थान पर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

Img



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.