ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news woman commits suicide along with two innocent children woman was troubled by domestic dispute

Sonbhadra News: महिला ने दो मासूम बच्चों संग दी जान, घरेलू कलह से परेशान थी महिला!.

करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव में 25 वर्षीय महिला ने बच्चों संग फांसी लगाई। 6 माह और 4 वर्ष के मासूमों की भी हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घरेलू कलह को घटना की वजह माना जा रहा है।

sonbhadra

5:49 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: महिला ने दो मासूम बच्चों संग दी जान, घरेलू कलह से परेशान थी महिला!.
logo

छोटे-छोटे बच्चों के साथ मां का शव देखकर हर आंख नम हो गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रीति राजभर पत्नी राजन राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति ने अपने दो बच्चों- 6 माह के आयांश और 4 वर्ष के आर्यन- के साथ घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। जब यह घटना सामने आई तो परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ मां का शव देखकर हर आंख नम हो गई। घटना की प्रारंभिक सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से तीनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है। मृतका के परिजन राजकुंवर राजभर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों के जरिए मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों का आरोप है कि घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था और लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मायका पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का पति शराब का सेवन करता था, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ती थी। हालांकि घटना का सही समय स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी करीब 8 बजे मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब की है। वही क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.