Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत की वजह स्पष्ट नहीं.
डाला नगर पंचायत क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ स्थित जिला पंचायत के सामने 40 वर्षीय सकीना ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज भेज दिया। घटना के समय महिला का पति काम के सिलसिले में रासपहाड़ी गया था। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
sonbhadra
6:23 PM, Aug 12, 2026
Share:


डाला में महिला की संदिग्ध मौत के बाद मौके पर जुटे परिजन व ग्रामीण, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर पंचायत क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ स्थित जिला पंचायत के सामने एक महिला ने संदिग्ध परिस्थिति फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज भेज दिया। महिला की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया गया कि मृतका सकीना (40) पत्नी हामिद निवासी डाला थी। उसका पति हामिद करीब 50 वर्ष का है और छात्र शक्ति प्लांट में प्लांट मिस्त्री के रूप में काम करता है। वह प्रतिदिन काम के सिलसिले में रासपहाड़ी जाता है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन दोपहर करीब एक बजे हामिद की पत्नी से फोन पर बातचीत भी हुई थी। मृतका के आठ वर्षीय पुत्र शाहिद ने बताया कि उसकी मां दवाई खाई और उसके बाद वो सो गया। उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसकी मां ने कब फांसी लगाई। आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी कोई पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
