Sonbhadra News: महिला को टक्कर मारकर सीओ की गाड़ी खाई में पलटी, सीओ और चालक वाराणसी रिफर.
पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक घायल हो गए। हादसा मुर्धवा मोड़ के पास हुआ, जहां सीओ की सरकारी गाड़ी एक महिला को टक्कर मारने के बाद खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक घायल हो गए।
sonbhadra
3:58 PM, Jan 26, 2026
Share:


पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पासे खाड़पाथर इलाके में हुआ सड़क हादसा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक घायल हो गए। हादसा मुर्धवा मोड़ के पास हुआ, जहां सीओ की सरकारी गाड़ी एक महिला को टक्कर मारने के बाद खाई में पलट गई। जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर गांव निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए भोजन लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं।
उनके पति का होटल मुर्धवा मोड़ के पास स्थित है। महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला अस्पताली देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय और उनके चालक को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
अन्य घायल का उपचार हिंडालको चिकित्सालय में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव भी हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
