ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news woman found injured in the forest dies in hospital husband accused of attack with stick and pangi

Sonbhadra News: जंगल में घायल मिली महिला की अस्पताल में मौत, पति पर डंडे और टांगी से हमले का आरोप.

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में महिला राम धुलारी उर्फ दुन्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कैर जंगल में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान डंडे और टांगी से हमला करने का आरोप है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

4:44 PM, Oct 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल में घायल मिली महिला की अस्पताल में मौत, पति पर डंडे और टांगी से हमले का आरोप.
logo

राजपुर में महिला की मौत के मामले पीएम हाउस के बाहर जुटे ग्रामीण और मामले की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला कैर जंगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के पति पर विवाद के दौरान डंडे और टांगी से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ऋषभ रुणवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को शाहगंज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम राजपुर निवासी राम धुलारी उर्फ दुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 11 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे राम धुलारी अपने पति मुन्ना कोल के साथ गोरधा जंगल से राजपुर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे कैर जंगल में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने डंडे और टांगी से महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि शाम तक राम धुलारी घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान रात करीब आठ बजे परिजनों को दोनों कैर जंगल में मिले। वहां राम धुलारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.